सरायकेला/ Pramod Singh राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के 15 सदस्यीय कलाकारों का दल मां उग्रतारा महोत्सव, सहरसा बिहार के लिए रवाना हुआ. सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी और सचिव भोला मोहंती ने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर छऊ कला की बड़ी मांग है और इसे समृद्ध करना हम सबकी जिम्मेदारी है.

दल का नेतृत्व ग्रुप लीडर एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक संदीप कवि कर रहे हैं. इस दल द्वारा चंद्रभागा और माटी का मानुष नृत्य सरायकेला छऊ नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी. यह प्रस्तुति सहरसा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित उग्रतारा महर्षि महोत्सव में होगी.
15 सदस्यों के दल में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, निवारण महतो, सिद्धेश्वर दरोगा, विनोद प्रधान, कुना सामल, मिहिर लाल महतो, राकेश कवि, पंकज साहू, सनत साहू, पारस पाथाल, देवनारायण सिंह सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. छऊ कला सरायकेला की सांस्कृतिक धरोहर है जो न केवल सांस्कृतिक महत्व रखती है बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्रदान करती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
