सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर आई है. अब क्षेत्रवासियों को दवाओं और जांच सुविधाओं के लिए जमशेदपुर या रांची जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “श्री श्याम मेडिकल स्टोर” ने चांडिल में अपनी नई शाखा की शुरुआत की है. यह स्टोर क्षेत्र के लोगों को दवाइयों से लेकर जांच तक की सभी आवश्यक सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है.
मंगलवार को विधायक सविता महतो ने स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने कहा लंबे समय से ईचागढ़ और आसपास के इलाकों में गंभीर बीमारियों की दवाइयां आसानी से नहीं मिल पाती थीं. आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी. इन परिस्थितियों को देखते हुए श्री श्याम मेडिकल स्टोर ने चांडिल के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुलभ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की पहल की है. जिसके सुखद परिणाम सामने आएंगे.
स्टोर के संचालक ने बताया कि यहाँ सभी आवश्यक दवाइयाँ 20 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं, वहीं विभिन्न जांच सेवाओं पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है ताकि आम नागरिकों को किफायती दरों पर इलाज मिल सके. इसके अलावा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच पूरी तरह निशुल्क रखी गई है.
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टोर में कैश ऑन डिलीवरी और होम डिलीवरी दोनों की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं. यानी अब क्षेत्रवासी घर बैठे ही अपनी दवाइयाँ मंगवा सकते हैं.

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि श्री श्याम मेडिकल स्टोर के खुलने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत हुई है. यह न केवल दवाइयों की कमी को पूरा करेगा बल्कि आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल राहत भी प्रदान करेगा. स्टोर प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य “हर मरीज तक सही दवा, सही समय पर और सस्ती कीमत में पहुँचाना” है. इस पहल से ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के लोगों को अब शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
