सरायकेला: जिला खनन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरायकेला जिले में कुल दो बालू घाट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें चांडिल और सरायकेला घाट शामिल हैं. चांडिल घाट का क्षेत्रफल 53.795 हेक्टेयर और सरायकेला घाट का क्षेत्रफल 37.112 हेक्टेयर है. इन घाटों का कुल भंडार क्रमशः 19243779 सी.एफ.टी. (चांडिल) और 16031764.636 सी.एफ.टी. (सरायकेला) निर्धारित किया गया है.

राज्य सरकार की रेत खनन नीति 2025 के तहत इन घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. निविदा प्रपत्रों की बिक्री 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि इच्छुक प्रतिभागी 15 सितंबर तक आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं.
नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मंगलवार को प्री-बिड बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नीलामी प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें, ताकि नीलामी प्रक्रिया समय पर और सुचारु रूप से पूरी हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
