सरायकेला/ Pramod Singh रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में कोल्हान के नगर पंचायत चुनाव हेतु पर्यवेक्षक मधु कोड़ा और शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव और नगर अध्यक्ष बीजू दत्त उपस्थित रहे.

बैठक में दावेदारी पेश करने वाले पूर्व दावेदार सुमित कुमार चौधरी और सनद आचार्य ने अपने प्रस्ताव कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा. सभी ने विचार- विमर्श कर पार्टी के समर्पित और योग्य कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के ही उम्मीदवार को जीत दिलाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा, राजेश नंदा, सूर्य देवी, रीता दुबे, शिवराज सिंह देव, लिपू मानती, मनबोध दरोगा, दिनेश साथवा, सोहन सिंह सहित नगर के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने आगामी चुनाव में संगठन की पूरी ताकत जुटाने का भरोसा दिया.

