सरायकेला (Pramod Singh) कला नगरी सरायकेला में अभी पद्मश्री छऊ गुरु पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के निधन की शोक से लोग उबर नहीं पाये थे, कि अचानक एक और कलाकार के निधन की खबर आ गई.

विज्ञापन
छऊ के वाद्य गुरु, नाटककार राधाकांत पटनायक का आकस्मिक निधन हो गया. इस खबर से पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया है.
मिली जानकारी अनुसार सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत हंसाहुडी टोला निवासी राधाकांत पटनायक विगत दिनों अपने घर के बाथरूम में फिसल कर गिर गये थे. इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. परिजन बेहतर ईलाज के लिये उन्हें बाहर ले गए थे. परंतु इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
राधाकांत पटनायक छऊ कला के साथ ही नाट्य कला के निर्देशन भी किया करते थे. सदैव हंसमुख, मिलनसार एवं सेवा भाव के कारण उनकी एक अलग ही पहचान समाज के सभी वर्ग के बीच थी.

Exploring world
विज्ञापन
