सरायकेला/ Pramod Singh जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज खेले गए मैचों में एसके स्पॉटिंग हरिभंजा और प्रधानगोड़ा की टीमों ने जीत दर्ज की. हरिभंजा ने दलभंगा को 1-0 से हराया. मैच के 19वें मिनट में रोहित कुदादा ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही. डलभंगा को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वे सफल नहीं हो सके.

विज्ञापन
वहीं आज के दूसरे मैच में प्रधानगोड़ा ने सरना एकेडमी सिनूडीह को 1-0 से मात दी. मैच के 42वें मिनट में सूरज हेंब्रम ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई.
अर्जुना स्टेडियम खरसावां में 19 जुलाई के मैच
पहला मैच: डी एस ब्रदर्स सरमाली बनाम तुड़ीयान एफ सी खरसावां, समय 2:00 बजे.
दूसरा मैच: दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर बनाम जिया स्पॉटिंग सीनी, समय 4:00 बजे.

विज्ञापन
