सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने मंगलवार को कोर्ट मोड़ पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान बाइक और चार पहिया सहित कुल 80 वाहनों की जांच की गई.

विज्ञापन
पुलिस ने खास तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती. बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो चालकों की बाइक को जप्त कर लिया गया. जांच के दौरान किसी भी वाहन से आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. इसलिए बाकी वाहनों को जांच के बाद छोड़ दिया गया.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई में थाना के कई पुलिसकर्मी भी शामिल रहे.

विज्ञापन
