चांडिल: झाबरी पंचायत के पदोडीह निवासी महेश रविदास का शव विधायक सविता महतो के प्रयास से शुक्रवार को पुणे से चांडिल पहुंचाया गया. महेश रविदास महाराष्ट्र के पुणे में काम करते थे, जहां 13 सितम्बर को उनकी मृत्यु हो गई थी. परिजन शव को गांव लाने को लेकर चिंतित थे और उन्होंने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो से मदद की गुहार लगाई. प्रखंड अध्यक्ष ने तुरंत विधायक सविता महतो को मामले की जानकारी दी.

विधायक सविता महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से बात कर शव को घर पहुँचाने की व्यवस्था करवाई. शुक्रवार को हवाई मार्ग से शव पुणे से रांची लाया गया और फिर एंबुलेंस से चांडिल के पदोडीह गांव पहुंचा. शव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया. विधायक सविता महतो ने मृतक के परिजनों को श्राद्धक्रम में आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की. इस संबंध में जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी.

