सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के भोलाडीह के पास बुधवार देर रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पंजीकृत एक ट्रक कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान रात करीब 12 बजे भोलाडीह के पास पीछे से आ रही ओडिशा पंजीकृत (OD09K 3125) ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक पर लोहे के छड़ लदे हुए थे, जिससे हादसा दर्दनाक हो गया. हादसे में चालक नंदकिशोर पंडा गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया.
सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया. फिलहाल चालक का इलाज जारी है.

