सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के नौरोडीह के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, शासन गांव निवासी कृष्णा बानरा अपनी पत्नी सुमित्रा बानरा के साथ बाइक से सरायकेला बाजार जा रहा था. इसी दौरान नौरोडीह मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. हादसे में कृष्णा बानरा का एक पैर टूट गया, जबकि सुमित्रा बानरा का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
