साहिबगंज: जिले के तेज तर्रार एसपी अमित सिंह ने लूटकांड का बड़ा उद्वेदन किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी ने बताया कि 28 अगस्त को घटी लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है.

गठित एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक अपाचे एवेंजर मोटरसाइकिल, 900 ग्राम चांदी के आभूषण और जेवरात तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई है.

मामला तालझारी थाना क्षेत्र का है, जहां मसक्लेया निवासी इंद्रजीत स्वर्णकार चौक बाजार से चांदी खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सतपुलवा के पास बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.
घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच के क्रम में पुरानी साहिबगंज निवासी सोनू यादव, रितेश यादव और बालाजी बाबा वाली निवासी मनोहर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
