साहिबगंज: जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर की एक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय असामाजिक तत्वों ने जबरन मारपीट करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया.

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन को रोकने का प्रयास किया. आरोपितों ने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती भीड़ और ग्रामीणों की तत्परता को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने कुछ आरोपितों की पहचान कर ली है.
घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण राजमहल थाना पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी. थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस नाबालिग छात्रा से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसके आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
