साहिबगंज: जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत छोटा दलदली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की. गश्ती अभियान के दौरान टीम ने 110 पीस सिलपट लकड़ी से लदा एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह वनरक्षी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गश्ती पर निकली थी. इस दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोकने का संकेत दिया गया. लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. जांच में पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से लकड़ी का चिरान भरा हुआ था. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया.
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसकी पहचान होने पर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वनरक्षी अमित कुमार ने कहा कि अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
