साहिबगंज: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीला मोड़ के समीप पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान पूरब टोला महादेवगंज निवासी 20 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा यादव के रूप में हुई है.

साहिबगंज सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया.
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने अपना आपराधिक इतिहास स्वीकार किया. वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
