आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai इच्छापुर बस्ती स्थित सहारा गार्डेन सिटी का दुर्गा पूजा पंडाल रविवार देर शाम भव्य रूप से उद्घाटित किया गया. उद्घाटन आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया और पंडाल को आम जनता के दर्शन हेतु खोल दिया.

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव पंकज कुमार सिंह, शशांक कुमार गांगुली, प्रशांत कांत प्रसाद, अनूप कुमार, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने पंडाल की सजावट और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने पंडाल की भव्य सजावट और पारंपरिक पूजा कार्यक्रम की सराहना की. समिति ने दर्शनार्थियों से अपील की कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें ताकि दुर्गा पूजा का माहौल सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बना रहे.

