रोहतास: चेनारी विधानसभा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को महागठबंधन और खासकर लालू परिवार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता जनता से वोट लेकर सिर्फ अपने परिवार का भला करते हैं. मुख्यमंत्री खुद बनते हैं, जेल जाते हैं तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना देते हैं, और अगली पीढ़ी में अपने बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देते हैं. अगर सांसद बनाना हो तो अपनी बेटी को बनाते हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन ने “M.Y.” यानी मुस्लिम- यादव समीकरण बनाया था, लेकिन “एम” यानी मुस्लिम समुदाय को कोई लाभ नहीं दिया, जबकि “वाई” यानी यादवों में भी सारा फायदा अपने परिवार तक सीमित रखा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का M.Y. समीकरण “महिलाएं और युवा” हैं, जिनके विकास के लिए लोक जनशक्ति पार्टी प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता परिवारवाद की राजनीति को नकार चुकी है और इस बार विकास के मुद्दे पर एनडीए और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पक्ष में मतदान करेगी.
बता दें कि चिराग पासवान शनिवार को चेनारी विधानसभा क्षेत्र के नौहट्टा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और जनता से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
