पटना: जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत शहरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां तीन वर्षीय बच्ची आलिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. आलिया अपने ननिहाल आई हुई थी और सड़क किनारे खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उसे टक्कर मार दी.

विज्ञापन
बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ऑटो चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है.
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
इधर घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
