जमशेदपुर/ Afroj Mallick कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धनबाद स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उत्सव का माहौल बना रहा.

इसी क्रम में जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक स्थित मंडल कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
video
इस कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी के सोनू सिंह उर्फ टाइगर, कोल्हान सेना के अध्यक्ष गुरबा सोय, कांग्रेस नेता शैलेश कुमार मिश्रा, टी संजय कुमार, अजय यादव, अवधेश प्रताप सिंह, प्रशांत दास, रामेश्वर सिंह, मनीष शर्मा, काली पाजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने मिलकर रणविजय सिंह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
बाईट
सोनू सिंह

