रांची: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है. पार्टी ने महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है. झामुमो अब बिहार की छह विधानसभा सीटों- चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई से अपने उम्मीदवार उतारेगा. इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है.

झामुमो के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि राज्य की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि झामुमो का यह फैसला बिहार की सियासत में नए समीकरण खड़े कर सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
