रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, ओडिशा सरकार के मंत्री मुकेश महालिंग और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य से शिष्टाचार मुलाकात हुई.

विज्ञापन
बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर और दीपक बिरुआ भी उपस्थित रहे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया. विदित हो कि गृहमंत्री की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होनी है.

विज्ञापन
