रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने वर्ष 2003 के विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूची को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है. यह सूची सीईओ झारखंड के वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर ऑनलाइन उपलब्ध है. राज्य के प्रत्येक मतदाता से अनुरोध किया गया है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि वैसे मतदाता जो रोजगार या अन्य प्रयोजन से राज्य के बाहर रह रहे हैं और वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे संबंधित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता सूची में भी अपना नाम देख सकते हैं.
इसके साथ ही राज्य में 18 सितंबर 2025 से 2003 की मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालयों में अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी. भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
