रामगढ़: जिले में तांबा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 शातिर चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 120 किलो बिजली के तांबे के तार, एक ओमनी कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. गिरफ्तार चोरों में पांच रामगढ़ जिले के और एक बिहार के गया जिले का रहने वाला है.

रामगढ़ एसपी की गुप्त सूचना पर गोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के सूतरी इलाके में कुछ लोग बिजली के पोल से केबल तार काटकर इकट्ठा करते थे और मारुति वैन में डालकर कबाड़ी बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर सभी आरोपियों को धर दबोचा.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर चोरी के दौरान स्कूल वैन और रेकी के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे. जब्त किए गए तांबे के केबल तार की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. सभी छह आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
