रामगढ़/ Anuj Kumar जिले के भदानी नगर ओपी अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में दो बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है, लेकिन इलाके में अफरातफरी मच गई.

विज्ञापन
इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ, पतरातू इंस्पेक्टर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी जांच कर रही है.
*रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा*
फिलहाल किसी गैंग ने इस गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन गोलीबारी की इस घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की धर- पकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
