राजनगर/ Rasbihari Mandal छोटानागपुर कॉलेज हेंसल में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी पूजा कुमारी ने किया. इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं और कॉलेज परिसर की महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था.

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई. विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, साइबर सुरक्षा, सतर्कता और त्वरित सहायता सेवाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.
वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में महिलाओं का सुरक्षित, जागरूक और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है. छात्राओं को आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने, पुलिस सहायता प्राप्त करने तथा हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए.
अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कॉलेज प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा. कार्यक्रम में डीएसपी पूजा कुमारी, महिला थाना प्रभारी तिलोत्तमा कुमारी, थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा समेत कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
