राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरकारी विदेशी शराब की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला और ग्रिल तोड़कर करीब 37 पेटी विदेशी शराब की बोतलें चुरा लीं. जिसका अनुमानित क़ीमत करीब 3 लाख 72 हजार 980 रुपये बताया जा रहा है. मजे की बात ये है कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे नगदी करीब एक लाख रूपये भी थे जिसे चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया.

बुधवार सुबह करीब 11 बजे उत्पाद विभाग के पदाधिकारी जब राजनगर के कंपोजिट सरकारी शराब दुकान पहुंचे तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि दुकान से लगभग 3 लाख 72 हजार 980 रुपये मूल्य की शराब गायब है. जानकारी के अनुसार, दुकान में तैनात सुरक्षा गार्ड पिछले तीन दिनों से छुट्टी पर था और दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था. फिलहाल राजनगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है.

