सरायकेला/ Rasbihari Mandal मंगलवार को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में हैं. इसी क्रम में सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, हेंसल स्थित NH-88 पर जांच के दौरान एक कार से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी द्वारा जब वाहन चालक से पैसों से संबंधित दस्तावेज़ मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया.
हालांकि, वाहन चालक ने बताया कि यह पैसा एसबीआई बैंक से निकाला गया था, जो लेबर पेमेंट (मजदूरों के भुगतान) के लिए ले जाया जा रहा था. फिलहाल, पुलिस ने मामले की सूचना निर्वाचन आयोग को दे दी है और आवश्यक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
