राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले में पुलिस ने वाहन जांच अभियान को तेज कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है. बुधवार को राजनगर थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया.

थाना प्रभारी चंचल कुमार ने दोपहिया और चारपहिया सभी वाहनों की बारीकी से जांच की. उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर ही गाड़ी चलाने का निर्देश दिया गया. पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
