राजनगर/ Rasbihari Mandal इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड द्वारा कोलाबाड़िया गांव के पेयजल संकट को उजागर करने के एक दिन बाद ही इसका असर दिखने लगा है. शनिवार को सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत के कोलाबाड़िया ऊपर टोला में पीएचईडी विभाग और संवेदक की टीम मौके पर पहुंची और बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत शुरू कर दी.


शुक्रवार को इंडिया न्यूज वायरल ने खबर प्रकाशित की थी कि गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और ग्रामीण महिलाएं बाल्टी लेकर पीएचईडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल- जल योजना पूरी तरह विफल है और ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे.
खबर के बाद पीएचईडी विभाग ने संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की. विभागीय टीम गांव पहुंचकर चापाकल और पाइपलाइन की स्थिति की जांच करने लगी. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान होगा. स्थानीय लोगों ने इंडिया न्यूज वायरल का आभार जताते हुए कहा कि खबर सामने आने के बाद ही विभाग सक्रिय हुआ. उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
