राजनगर: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाली बस और उसी मार्ग पर संचालित माही विंगर के बीच सोमबार को समय–सारणी को लेकर विवाद गहरा गया. तनाव तब बढ़ गया जब विंगर के मालिक राम राय टुडु, चालक और स्थानीय ग्रामीणों ने तिलका माझी चौक पर ग्राम गाड़ी योजना की बस को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बस मालिक विजय कर्मकार ने जमजोड़ा चौक के पास विंगर मालिक और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए. बताया गया कि विवाद की शुरुआत सिर्फ गाड़ियों की समय-सारणी को लेकर हुई थी.
घटना के बाद विंगर मालिक की ओर से गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और बस रोककर न्याय की मांग करने लगे.
इधर, स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बस के एक यात्री ने आरोप लगाया कि संबंधित बस में तय दर से अधिक किराया वसूला जाता है, जिससे यात्रियों में भी नाराजगी है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
