सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी सह जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो के पिता राज किशोर महतो का गुरुवार प्रातः 7 बजे निधन हो गया. वे 90 वर्ष से अधिक आयु के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, चिकित्सकीय देखरेख में उनका इलाज जारी था.

विज्ञापन
स्वर्गीय राज किशोर महतो अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पांच पुत्र, पुत्रवधुएं और करीब दस पोते- पोतियां शामिल हैं. उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार आज अपराह्न 1 बजे उनके पैतृक गांव सिरुम, प्रखंड कुकड़ू में सामाजिक रीति- रिवाज के साथ किया जाएगा. परिजन, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे. लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की है.

विज्ञापन
