खरसावां (प्रतिनिधि) मुंबई- हावंड़ा रेल मार्ग के अंतर्गत राजखरसावां- चक्रधरपुर रेल मार्ग के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चक्रधरपुर के पोटका निवासी विवेक साह के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के पोटका गांव निवासी विवेक साह (20) प्रतिदिन की तरह आदित्यपुर से मजदूरी कर मंगलवार की रात अपने घर वापस आ रहा था. इसी बीच बड़ाबाम्बो स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर पोल संख्या 302/2 एवं 302/3 के बीच पैसेंजर ट्रेन से गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
बुधवार सुबह रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना खरसावां के आमदा ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इस घटना से मृतक के परिवार वालों में मातम छा गया है.

Exploring world
