रांची/ जमशेदपुर: आदिवासी कुरमी समाज द्वारा चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन का असर झारखंड- बंगाल- बिहार के रेल यातायात पर पड़ा है. आंदोलन के कारण रांची, हटिया, टाटानगर, हावड़ा, पटना और वाराणसी समेत कई रूटों की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

रेलवे के अनुसार 20 और 21 सितंबर 2025 को चलने वाली दर्जनों ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इनमें रांची–गोड्डा एक्सप्रेस (18619), हटिया–हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस (18616), हटिया–पटना एक्सप्रेस (18622), हटिया–टाटानगर मेमू (68036), हटिया–सांकी पैसेंजर (58665), हावड़ा–हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस (18615), हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस (18602), रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887), रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (18628), रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20898), हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) और हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20897) शामिल हैं.
इसके अलावा 21 सितंबर को आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू (63598/63597), खड़गपुर–रांची–खड़गपुर मेमू (18085/18086), टाटानगर–हटिया मेमू (68035), टाटानगर–पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (21893/21894) और आद्रा–बरकाकाना–आद्रा मेमू (68041/68042) भी रद्द रहेंगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करें.

