पूर्णिया: जिले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव में दो युवकों को लड़की से प्रेम संबंध के आरोप में तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने दोनों युवकों असरारुल और तौसीफ का आधा सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाते हुए पिटाई की. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तौसीफ की मां बीबी शहनाज और असरारुल के पिता शेख मुद्दीन ने कृत्यानंद नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि असरारुल अपने बहन के यहां सबूतर गया था, जहां से तौसीफ ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया. इस दौरान भोकराहा निवासी मोहम्मद महमूद, नूर खान और भूटवा ने दोनों को पकड़ लिया, अर्धनग्न कर दिया और चेहरे पर कालिख लगाकर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया.
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने दोनों युवकों पर झूठा छेड़खानी का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
