आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मंगलवार को रामगढ़ के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदिवासी एवं वंचित समुदाय के अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जन आंदोलन के जीवंत प्रतीक स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के निधन से वह अत्यंत दुखी और नि:शब्द हैं. उन्होंने गुरूजी को सेवा और सद्भाव का अद्वितीय उदाहरण बताते हुए कहा कि झारखंड की 3.5 करोड़ जनता उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव संजोए रखेगी.
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि इस कठिन समय में उनका धैर्य, साहस और गुरु जी के सपनों को साकार करने की इच्छा शक्ति युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. श्रद्धांजलि देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष सकला मार्डी, राजद प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, प्रभाष झा, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, विमल दास, संतोष यादव और भोला रवानी शामिल थे.

