जमशेदपुर/ Rasbihari Mandal पोटका थाना अंतर्गत गीतिलता गांव के समीप से पुलिस ने एक बोलेरो संख्या OR 11E-8745 से चार मावेशियों को मरणासन्न अवस्था में बरामद किया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि उड़ीसा के दुंदु से इन मवेशियों को जमशेदपुर ले जाया जा रहा था. गीतीलता गांव के समीप बोलेरो खराब होने के बाद तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. आते- जाते लोगों ने गाड़ी से मवेशियों के कराहने की आवाज सुनी और इसकी सूचना पुलिस को दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन मावेशियों की मौत हो चुकी थी. सभी मावेशी बैल बताये जा रहे है. एक बैल जीवित बचा था. बताया जा रहा है कि तस्करों ने एक छोटे से बोलेरो में बैलों को उनकी जीभ और पैरों में मोटे रास्से से बांध दिया था जिस कारण तीन बैलों की गाड़ी में ही मौत हो गई. ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सभी बैलों को बाहर निकला. इस दौरान ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

