पटना: फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास विधायक गोपाल रविदास ने किया. पहला कार्यक्रम फुलवारी नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 और 26 में आयोजित किया गया, जिसमें इसोपुर से राईचौक तक 1.71 करोड़ रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभा अध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम ने की.

इस अवसर पर विधायक गोपाल रविदास ने बताया कि फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपए की कई योजनाएँ बिहार सरकार से लड़कर लाकर कार्यान्वित की गई हैं. वहीं मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि ये सभी योजनाएँ मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधायक ने अपने फंड से फुलवारी शरीफ में कोई काम नहीं कराया है.
इस मौके पर राजद नेता कौसर खान, राजद नेता मो. सलाउद्दीन सहित सैकड़ों फुलवारी के नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम में भाग लिया. इस शिलान्यास समारोह ने स्थानीय जनता में विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें जगाई


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
