पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है. दोपहर 1 बजे तक 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. कई इलाकों में महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है. सुरक्षा बलों की तैनाती से मतदान केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है.
जिलावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो अब तक गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके बाद लखीसराय में 46.37 प्रतिशत और मुजफ्फरपुर में 45.41 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. वहीं, कुछ शहरी क्षेत्रों में दोपहर के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
