पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. चुनावी अवधि में इन नेताओं द्वारा मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे कांग्रेस की छवि और चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि सभी संबंधित नेताओं को 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में जवाब नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी शामिल है. समिति ने कहा कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी तरह की पार्टी-विरोधी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा.
इन्हें जारी किया गया शोकॉज
शोकॉज नोटिस जिन नेताओं को जारी हुआ है, उनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हैं. सूची में प्रमुख नाम हैं- अफाक आलम, आनंद माधव, छत्रपति यादव, वीणा शाही, डॉ. अजय कुमार सिंह, गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, कंचना कुमारी, बच्चू कुमार बीरू, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदुमन यादव और अन्य कुल 43 लोग. फिलहाल सभी से स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा की जा रही है और पार्टी उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने के लिए तत्पर है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
