पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एक बड़ा उलट फिर देखने को मिला जहां राजद के विधायक भरत बिन्द ने बीजेपी का दामन थाम लिया वही मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं. पार्टी उनके स्वागत पर गर्व महसूस करती है.
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के पास अब जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है. एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की जो नींव रखी है, उसी पर राज्य में फिर से सरकार बनेगी.
उन्होंने दावा किया कि यह शुरुआत भर है. आने वाले दिनों में राजद के कई और विधायक भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और बिहार में भाजपा की सरकार बनना तय है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
