पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सभी दल अब सीट बंटवारे को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी एक आपात बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाने से स्थिति पेचीदा होती जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा से 30 से 35 सीटों की मांग की है. चिराग पासवान का कहना है कि पार्टी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जहां पहले लोकसभा में उनकी पार्टी विजयी रही थी. वहीं भाजपा के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में चिराग पासवान से मुलाकात कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि चिराग पासवान अपने रुख पर कायम हैं और सीटों की संख्या को लेकर समझौते के मूड में नहीं हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. उधर, एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मंथन लगातार जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
