पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस पहली सूची में जातीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है. जारी लिस्ट में 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा, 8 से 9 अल्पसंख्यक और शेष सामान्य वर्ग के प्रत्याशी शामिल किए गए हैं.

जन सुराज पार्टी की इस पहली सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी हैं. बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं भोजपुरी फिल्म अभिनेता रितेश पांडेय को रोहतास के करगहर सीट से टिकट दिया गया है.
इसके अलावा बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद केसी. सिन्हा को पटना की कुम्हरार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. सामाजिक समावेशिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने गोपालगंज से एक किन्नर उम्मीदवार को भी टिकट दिया है. वहीं समस्तीपुर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती को भी उम्मीदवार बनाया गया है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी “नए विचार, नई राजनीति और नए बिहार” के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के प्रत्याशी जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और उनकी राजनीति सेवा व विकास पर आधारित होगी.
देखें सूची 👇


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
