जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह पुलिस ने 13 अगस्त की देर रात हुई शिल्पी हत्याकांड और उसके पति साहेब मुखर्जी की ट्रेन से कटकर आत्महत्या मामले की जांच के बाद विवेक पांडेय को निर्दोष पाया है. घटना के बाद पुलिस ने बागबेड़ा रोड नंबर 6 लोहा सिंह बागान निवासी विवेक पांडेय उर्फ लड्डू पांडेय को हिरासत में लिया था.

पुलिस ने पूछताछ के दौरान विवेक का कॉल डिटेल खंगाला लेकिन उसमें शिल्पी को एक भी कॉल या वीडियो कॉल किए जाने की पुष्टि नहीं हुई. तकनीकी जांच में सबकुछ साफ होने के बाद पुलिस ने विवेक को निर्दोष बताते हुए थाने से ही छोड़ दिया है.
बताया गया कि विवेक पिछले 12 सालों से पोटका के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है. नामोटोला में शिल्पी की हत्या और साहेब मुखर्जी की आत्महत्या के बाद विवेक का नाम सामने आया था. आरोप था कि घटना की रात उसने ही शिल्पी को वीडियो कॉल किया था. हालांकि जांच में यह आरोप निराधार साबित हुआ. इधर विवेक को छोड़े जाने के संबंध में मायका पक्ष ने कहा है कि उन्हें विवेक से किसी तरह की शिकायत नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिल्पी ने घटना से पहले उनके समक्ष किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
