पलामू: पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेश के निर्देश पर पाण्डू थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. फिलहाल ट्रक मालिक की तलाश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2025 को पाण्डू थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रबरी में अवैध लकड़ी की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आलोक में संध्या गश्ती दल को जांच हेतु भेजा गया. गश्ती दल जब रबरी पहुँचा तो वहाँ ट्रक संख्या WB23D- 3099 खड़ा मिला, जिस पर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी लदी हुई थी. कागजात मांगने पर ट्रक चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया. इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया.

पाण्डू थाना के सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश तिवारी के आवेदन पर पाण्डू थाना कांड संख्या-73/2025 दिनांक 12.09.2025 दर्ज किया गया. मामला धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 33/42 वन अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है. पुलिस ने नामजद अभियुक्त ट्रक चालक ललन पासवान (32 वर्ष), पिता मुरली पासवान, ग्राम डायनछपरा, थाना सईहारा, जिला सितामड़ी (बिहार) को गिरफ्तार कर 12 सितंबर 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया. वहीं ट्रक मालिक सुनील कुमार, पिता नन्दलाल यादव, ग्राम भेरखिया, थाना पिपरा, जिला मोतिहारी (बिहार) के खिलाफ अनुसंधान जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
