पलामू: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला प्रेम प्रसंग और जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

घटना 28 अक्टूबर 2025 की है, जब बली यादव, पिता हीरामन यादव ने सतबरवा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पुत्र पंकज कुमार यादव का अपहरण रमेश कुमार यादव और उसके साथियों ने हत्या की नियत से कर लिया है. इस संबंध में सतबरवा थाना कांड संख्या 113/25, धारा 138/140 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रिष्मा रामेशन ने सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया. जांच के क्रम में मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पोची गांव की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था. मृतक पंकज कुमार यादव, जो उसका चचेरा साला था, ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. आरोपी को भय था कि पंकज यह बात सार्वजनिक कर देगा.
इसी डर और पुराने जमीनी विवाद के कारण रमेश कुमार यादव ने अपने साथी मंदीप कुमार यादव के साथ मिलकर छठ के पहले अर्ग की शाम पंकज को मोटरसाइकिल से पोची स्थित नहर के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव और सह-आरोपी मंदीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
