खरसावां: थाना परिसर में प्रसिद्ध पदमपुर काली पूजा सह मेला को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने की. बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर की रात काली पूजा शुरू होगी और 26 अक्टूबर की शाम विसर्जन किया जाएगा. 21 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेला में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि मेला क्षेत्र में जुआ या मटका खेलाने और शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. महिला और पुरुषों के लिए अलग कतारें बनाई जाएंगी. मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी.
फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यवस्था रहेगी. सादे लिवास में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. शांति समिति की बैठक में डीएसपी पूजा कुमारी, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु समेत कई पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
