रांची: राजधानी के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जन्माष्टमी पूजा के दौरान डीजे पर भोजपुरी अश्लील गानों पर बार बालाओं के ठुमके लगने का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में बवाल मच गया.

जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन कॉलेज में धार्मिक आयोजन किया गया था, लेकिन पूजा स्थल पर ही बार बालाओं का डांस शुरू हो गया, जिससे माहौल अशोभनीय हो गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया.
एबीवीपी ने वीडियो जारी कर कहा कि धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लील डांस करवाना पूरी तरह अनुचित है. वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस आयोजन की जानकारी नहीं है. छात्र नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर पूजा के दिन पार्टी और डांस किसकी अनुमति से कराया गया.
छात्रों की मांग है कि इस पूरे मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, अन्यथा प्रिंसिपल को इस्तीफा देना चाहिए. फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
