चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी परीक्षित महतो ने मंगलवार सुबह थाना पहुंचकर सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय नाबालिग बेटा सोमवार संध्या जबरन बाल कटवा दिए जाने से नाराज़ होकर घर से कहीं चला गया था. परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की. खोजबीन के क्रम में बालक को चांडिल स्टेशन के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को उसके पिता परीक्षित महतो को सुपुर्द कर दिया गया.
पुलिस ने परिजनों से अपील की है कि बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
