पटना: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच एनडीए के अंदर सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारे की बनी हुई है. चुनाव से पहले गठबंधन के दलों में सीटों के पैनल को लेकर चल रही चर्चाओं और मंथन ने सभी दलों में उत्सुकता और सतर्कता बढ़ा दी है.

इसी क्रम में आज एनडीए से सीट शेयरिंग को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद थी, लेकिन RLM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए. वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है. इंतजार कीजिए. मीडिया में जो खबरें आ रही हैं, उनके बारे में मुझे पता नहीं है. अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है. आप लोग ऐसे ही सजग रहिए.”
उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. उनका यह बयान एनडीए में सीट बंटवारे के फैसले को लेकर जनता और मीडिया में फैली अटकलों को नियंत्रित करने का प्रयास माना जा रहा है. सभी दलों के नेता अब दिल्ली में बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय साझा करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
