चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के कुकरू प्रखंड के बारालापांग गांव एवं स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया.


शिविर के दौरान मनुष्यों और पशुओं दोनों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया. पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण के महत्व और पशु स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए इंटेंसिफाइड इम्यूनाइजेशन ड्राइव चलाकर नियमित और पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेलाल महतो, आकांक्षी प्रखंड फेलो सागर कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर देशबंधु महतो, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता सह टीकाकर्मी संजय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान में सीएचओ जॉनी टोपनो, एएनएम पूनम कुमारी और स्वास्थ्य सहिया की सक्रिय भागीदारी रही. अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में मानव और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

