नवादा: जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. जानकारी मिलते ही नारदीगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया. टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया.

मृतक की पहचान नारदीगंज के निवासी विपिन साव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
